शहर में 107 स्थानों पर जमीनों के दाम बढ़ाए जाएंगे। इनमें कलेक्टर गाइडलाइन में 20 से 100 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। शहर के बीचोंबीच कचहरी से रेस्ट हाउस रोड व रेस्ट हाउस रोड से अंदर जमीन के दाम 130 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। इसके अलावा माधवगनर के समदडिय़ा कालोनी के समीप 40 प्रतिशत, शहर से बिलहरी जाने वाली रोड पर 50 प्रतिशत, बिलहरी रोड के अंदर 51 प्रतिशत, केडीए कालोनी 52 प्रतिशत, कटाएघाट मार्ग व उसके अंदर मार्ग पर, वैदिक सिटी, मित्तल इंक्लेव में 40 प्रतिशत, रामकृष्ण परमहंस वार्ड रोड पर 40 प्रतिशत, जगजीवन राम वार्ड रोड पर 50 प्रतिशत, तिलक कॉलेज मोड़ से नगरनिगम सीमा तक 40 प्रतिशत दाम बढ़ेंगे। इसके अलावा करीब 107 लोकेशन पर 20 से 100 प्रतिशत गाइडलाइन में वृद्धि हो जाएगी।