WI vs ENG 3rd ODI Live Streaming in India: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। पहले वनडे में मेजबानों ने जीत हासिल की थी तो दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला डिसाइडर होगा और मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर भी कब्जा करेगी। इस मैच को भारत में भी लाइव देखा जा सकता है।