नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल गांव में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में करीब 225,000 कॉन्डम, 17,000 टॉयलेट रोल और फ्री आइस क्रीम का इंतजाम किया गया है। बुधवार को होने वाले उद्घाटन समारोह के पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित खेल गांव में पहुंचने लगे हैं। आयोजक हर तरह के सुख-सुविधा व सुरक्षा के इंतजाम करने में लगे हुए हैं। साथ ही यौन स्वस्थ्य का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है इसी के चलते कॉन्डम भी उपलब्ध कराया गया है। करीब 6,600 खिलाड़ियों और अधिकारीयों का अस्थायी घर बनेगा गोल्ड कोस्ट का खेल गांव।