3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीरज चोपड़ा की जीत के राष्ट्रगान गाते समय का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, जानें क्या है वजह

नीरज चोपड़ा की जीत के बाद पोडियम पर खड़े होकर गाया गया राष्ट्रगान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानें क्या है वजह...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 28 Aug 2018, 2:31 PM IST

neeraj

नीरज चोपड़ा की जीत के राष्ट्रगान गाते समय का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट दल के ध्वजवाहक रहे स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने नौवें दिन स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ ही वो भारत को एशियाई खेलों में भाला फेंक की स्पर्धा में स्वर्ण दिलाने वाले पहले एथलीट बन गए है। फाइनल राउंड में नीरज ने रिकॉर्ड 88.06 मीटर दूर तक भाला फेंका। जो कि अबतक का रिकॉर्ड है। इस स्पर्धा में चीन के एथलीट लियु क्विझेन ने 82.22 मीटर के साथ रजत पदक और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.75 मीटर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

राष्ट्रगान के दौरान नम थी नीरज की आंखे-
इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद जब भाला फेंक स्पर्धा में पदक विजेताओं को मेडल दिया गया, तब उसके बाद भारतीय एथलीट की कामयाबी के चलते भारतीय राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन चलाई गई। पोडियम पर खड़े नीरज चोपड़ा उस दौरान नम आंखों से राष्ट्रगान गाते दिखे। राष्ट्रगान गाते समय की यह मोहक तस्वीर और वीडियो उसके बाद से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

क्यों वायरल हो रही है वीडियो-
कई लोगों ने उस दौरान की तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कैप्शन भी दिया। इस वीडियो के वायरल होने की वजह यह है कि इस स्पर्धा में भारतीय एथलीट नीरज ने चीन और पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। बतादें कि राजनैतिक रूप से भारत का चीन और पाकिस्तान के साथ रिश्ता कैसा है, उसे बताने की कोई जरुरत नहीं है।

लोगों की भावनाएं जुड़ी जाती है-
जब भी कभी किसी भी क्षेत्र में भारत का कोई नागरिक, एथलीट या खिलाड़ी चीन और पाकिस्तान को पीछे छोड़ता है, तब लोगों की भावनाएं सातवें आसमान पर होती है। ऐसे मौकों पर भारत के खेल प्रेमी न केवल अपने एथलीट को फॉलो कर रहे होते है बल्कि उनकी पाकिस्तान और चीन पर भी नजर होती है। ऐसे में नीरज की जीत और बाद राष्ट्रगान के वीडियो का वायरल होना लाजिमी है।

अटल को समर्पित की जीत-

जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं यह जीत दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं। बता दें कि नीरज से पहले कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया ने भी अपना पदक अटल को समर्पित किया था।