4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जन सिंह भुल्लर बने MMA में विश्व खिताब जीतने वाले भारतीय मूल के पहले फाइटर

भुल्लर ने हैवीवेट चैंपियन ब्रैंडन वेरा को हराकर सिंगापुर की वन चैंपियनशिप जीती। भुल्लर ने ब्रैंडन वेरा को दूसरे राउंड में तकनीकी तौर पर नॉक आउट कर दिया और शानदार जीत हासिल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 May 2021, 1:07 PM IST

Arjan singh Bhullar

Arjan singh Bhullar

भारतीय मूल के कनाडाई फाइटर अर्जन सिंह भुल्लर सिंगापुर की मिक्सड मार्शल आर्ट प्रमोशन में विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, भुल्लर ने हैवीवेट चैंपियन ब्रैंडन वेरा को हराकर सिंगापुर की वन चैंपियनशिप जीती। भुल्लर ने ब्रैंडन वेरा को दूसरे राउंड में तकनीकी तौर पर नॉक आउट कर दिया और शानदार जीत हासिल की। इसी के साथ अर्जन शीर्ष स्तर के मिक्स्ड मार्शल आर्टस (एमएमए) प्रमोशन में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय मूल के फाइटर बन गए।

रोका वेरा का विजय रथ
बता दें कि अर्जन ने जीत हासिल कर ब्रैंडन वेरा के पांच साल से जारी चैंपियनशिप में विजय रथ को रोक दिया। वहीं मैच के बाद वेरा ने कहा कि यह उनके अब तक के कॅरियर में पहली बार है कि उन्हें पहले दौर में पिछड़ने का अहसास हुआ। वेरा का कहना है कि वे फिट हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं अर्जन भल्लर की बात करें तो अर्जन ने वर्ष 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं साल 2012 में अर्जन लंदन मे ओलंपिक में कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय मूल के फ्रीस्टाइल पहलवान बने थे।

यह भी पढ़ें— भारतीय MMA फाइटर संजना जॉर्ज ने साइन किया WWE

अर्जन ने दूसरे दौर में बनाया दबदबा
इस फाइट में अर्जन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। अर्जन ने फाइट के दूसरे दौर में वेरा पर दबदबा बनाया। इसके बाद अर्जन ने दूसरे राउंड में ही तकनीकी तौर पर वेरा को नॉक आउट कर दिया और जीत हासिल की। बता दें कि अर्जन भल्लर ने कुश्ती कॅरियर के बाद UFC-215 में लुइस एनरिग बारबोसा डी ओलिवेरा के खिलाफ अपना UFC डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी।

छोट उम्र में शुरू कर दी पहलवानी
बता दें कि अर्जुल ले छोटी उम्र से ही पहलवानी शुरू कर दी थी। अर्जन लगातार पांच साल तक कनाडा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे। वहीं अर्जन लगातार वर्ष 2008 से 2012 तक 120 किग्रा वर्ग में चैंपियन रहे। इतना ही उन्होंने वर्ष 2007 में पैन अमरीका खेलों में कनाडा का प्रतिनिधित्व करते हुए 120 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था।