
Asian Games 2018: अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने भारत को एशियाई खेलों के पहले दिन ही दिलाया पदक
नई दिल्ली । भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन यह भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। अपूर्वी और रवि की जोड़ी ने इस स्पर्धा के फाइनल में 429.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।इस स्पर्धा के गोल्ड मेडल पर ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए कब्जा जमाया। वहीं, सिल्वर मेडल चीन ने 492.5 अंक हासिल करते हुए जीता।
पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया
इस नए इवेंट में भारतीय जोड़ी क्वॉलिफिकेशन राउंड में कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। क्वॉलिफिकेशन में भारतीय जोड़ी का स्कोर 835.3 रहा था। वहीं कोरियाई जोड़ी ने 836.7 अंक हासिल किए थे। सूची में शीर्ष-5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया ने 836.7 अंकों के साथ कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए जीता। इलिमिनेशन की कगार पर बैठी चीन ने शानदार वापसी करते हुए 492.5 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।
पहले भी कर चुकी है यह जोड़ी व्यक्तिगत तौर पर बड़े कारनामे
रवि कुमार की यह व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें 28 वर्षीय इस निशानेबाज ने 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने निजी रूप से ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं चंदेला ने 2014 के कॉमनवेल्थ में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड पर निशाना लगाया था । अपूर्वी ने क्वालिफिकेशन में कुल 415.3 अंक हासिल किए। वहीं, रवि ने 420.0 अंक अपने नाम किए। दोनों ने कुल 835.3 अंक हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी।
Published on:
19 Aug 2018, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.