23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIAN GAMES: दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल, दूसरे दिन खुला भारत का खाता

दीपक कुमार द्वारा जीता गया यह भारत का तीसरा मेडल है, रेसलर बजरंग पुनिया ने भारत को पहला गोल्ड मेडल जिताया था इसके अलावा अपूर्वी चंदेला-रवी कुमार की जोड़ी ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 20 Aug 2018, 11:09 AM IST

DEEPAK KUMAR

ASIAN GAMES: दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल, दूसरे दिन खुला भारत का खाता

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में भारत ने दूसरे दिन अपना खाता सिल्वर मेडल से खोल लिया है, भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में हालांकि, रवि कुमार पदक नहीं जीत पाए। उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ। दीपक ने फाइनल में 247.1 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। दीपक ने पहली बार एशियाई खेलों में पदक हासिल किया है। यह भारत का 18वें एशियाई खेलों में चौथा मेडल है। कुश्ती में बजरंग पुनिया ने गोल्ड और अपूर्वी चंदेला-रवी कुमार की जोड़ी ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।


क्वालिफिकेशन में 5वें पर रहे थे दीपक-
इससे पहले, क्वालिफिकेशन में दीपक को पांचवां स्थान हासिल हुआ था, वहीं रवि ने चौथा स्थान हासिल किया था। फाइनल में एक समय पर दीपक बाहर होने की कगार पर थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर ताइवान लु शाओचुआन को मात देते हुए रजत पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के यांग हाओरान ने जीता है, वहीं कांस्य शाओचुआन को मिला है।


बजरंग ने जीता था गोल्ड-
पहलवान बजरंग पुनिया ने 18वें एशियाई खेलों में रविवार को भारत की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाल दिया। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के दाइची ताकातानी को 11-8 से मात दे इस महाद्वीपीय खेल आयोजन में अपना पहला स्वर्ण हासिल किया। बजरंग ने इंचियोन में 2014 में खेले गए 17वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। इस बार उनसे उम्मीद थी कि वह अपने पदक का रंग बेहतर करेंगे और उन्होंने उम्मीदों को पूरा करते हुए भारतीय प्रशंसकों को खुशी का पल दिया।


भारत का पहला मेडल-
भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन यह भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। अपूर्वी और रवि की जोड़ी ने इस स्पर्धा के फाइनल में 429.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।इस स्पर्धा के गोल्ड मेडल पर ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए कब्जा जमाया। वहीं, सिल्वर मेडल चीन ने 492.5 अंक हासिल करते हुए जीता।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग