25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / Asian games 2018: शूटिंग में गोल्ड के बाद आज भारत को मिले चार और पदक

Asian games 2018: शूटिंग में गोल्ड के बाद आज भारत को मिले चार और पदक

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स में आज भारत को अबतक पांच पदक मिल चुके है। निशानेबाजी में स्वर्ण पदक मिलने के बाद भारत को वुशु में चार पदक और मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 Aug 2018, 8:38 PM IST

wushu

Asian games 2018: शुटिंग में गोल्ड के बाद आज भारत को मिले चार और पदक

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में आज अबतक भारत की झोली में कुल पांच पदक आ चुके है। निशानेबाज राही सारनाबोत ने बुधवार को भारत के पदकों की स्वर्णिम शुरुआत कराई। जिसके बाद भारत के एथलीटों ने वुशु की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में चार कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। वुशु में भारत को पहला कांस्य रोशिबिना देवी ने दिलाया। रोशिबिना ने 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत को ये पदक दिलाया। सेमीफाइनल में रोशिबिना को चीन की यिंगयिंग काई ने 1-0 से मात देकर फाइनल में जाने से रोक दिया। जिसके चलते उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।

इसके बाद संतोष कुमार ने जीता कांस्य-
रोशिबिना के बाद भारत के वुशु खिलाड़ी संतोष कुमार पुरुषों की 56 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। संतोष को सेमीफाइनल में वियतनाम के ट्रोयोंग गियांग ने 2-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई और संतोष के सफर को कांसे तक रोक दिया। अगर संतोष फाइनल में पहुंच जाते तो वह कस से कम रजत पदक अपने नाम कर सकते थे।

सूर्य और नरेंद्र को मिला कांस्य-
इसके बाद भारत के वुशु खिलाड़ी सूर्य भानू प्रताप सिंह और नरेंद्र ग्रेवाल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को कांस्य पदक जीतने में सफल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के पास हालांकि रजत और स्वर्ण जीतने का भी मौका था लेकिन अपने-अपने भारवर्ग के सेमीफाइनल में हारने कारण दोनों के नसीब में कांस्य ही आया।

ईरान के इरफान ने सूर्य को दी मात-
सूर्य को सांडा स्पर्धा के 60 किलोग्राम भारवर्ग में ईरान के इरफान अहानगारियान ने 2-0 से मात दी। वहीं नरेंद्र को 65 किलोग्राम भारवर्ग सांडा स्पर्धा में ईरान के जफारी फोरोड ने 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया और नरेंद्र को कांस्य पदक तक ही सीमित कर दिया।

पदक तालिका की कहानी-
पदक तालिका में भारत इस समय सातवें स्थान पर है। भारत के खाते में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक है। बताते चले कि 37 स्वर्ण, 30 रजत और 15 कांस्य के साथ चीन पदक तालिका में सबसे ऊपर चल रही है। दूसरे स्थान पर जापान, तीसरे स्थान पर कोरिया, चौथे स्थान पर ईराान, पांचवें स्थान पर इंडोनेशिया और छठें स्थान पर डीपीआर कोरिया है।