नवनीत ने दागे 5 गोल-
स्टार खिलाड़ी रानी रामपाल और सविता के बिना उतरी भारतीय टीम के लिए इस एकरफा जीत में गुरजीत ने सातवें, 36वें, 44वें और 52वें, नवनीत कौर ने 11वें, 12वें, 49वें, वंदना कटारिया ने 29वें और 37वें और 53वें, लालरेमसियामी ने नौंवें, 19वें और 30वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा उदिता ने 34वें, दीप ग्रेस एक्का ने 43वें, लिलिमा मिंज ने 38वें और 44वें, नेहा ने 10वें, नवजोत ने 16वें और 54वें और मोनिका ने 55वें मिनट में गोल दागे। भारत ने पहले क्वार्टर में पांच गोल, दूसरे क्वार्टर में चार गोल, तीसरे क्वार्टर में सात गोल और चौथे तथा आखिरी क्वार्टर में पांच गोल किए।