ग्रुप-ए के इस मैच में भारत ने पहले ही क्वार्टर में 5-0 की बढ़त बना ली थी। मैच का पहला गोल पहले मिनट में हुआ। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर भारत का खाता खोला। इसके बाद भारत ने दूसरे (रुपिंदर), सातवें (दिलप्रीत सिंह), 10वें (आकाशदीप सिंह) और 13वें (सिमरनजीत सिंह) मिनट में गोल किए। दूसरे क्वार्टर में भी भारत को पहले क्वार्टर जैसी सफलता मिली। इस क्वार्टर में उसने चार गोल किए।