25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / Asian Games 2018: नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Asian Games 2018: नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने जीता स्वर्ण पदक

एशियाई खेलों में भारत ने छठे दिन पहला स्वर्ण पदक जीता लिया है, यह पदक नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा में आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 10:01 AM IST

indian rowing team

Asian Games 2018: नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा से पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ। स्वर्ण सिंह, भोनाकल दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिह की टीम ने नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। यह भारत का एशियाई खेलों में 5वां स्वर्ण पदक था। इससे पहले भारत के खेलों के छठे दिन दो और पदक नौकायन में आए थे। दुष्यंत सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था, उसके बाद रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता था। पांच स्वर्ण के साथ भारत के अब 21 पदक हो गए हैं।


छठे दिन भारत का पहला स्वर्ण-
स्वर्ण सिंह, भोनाकल दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता।


दुष्यंत का एशियाई खेलों में दूसरा पदक-
फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय लगाते हुए कांस्य पर निशाना साधा। दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है। उन्होंने इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा को 7 मिनट और 26.27 सेकेंड में पूरा किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ह्यूनसु पार्क ने जीता। उन्होंने 7 मिनट और 12.86 सेकेंड का समय लिया। इसके अलावा, हांगकांग के चुन हिन चियु ने 7 मिनट और 14.16 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।


नौकायन डबल्स में कांस्य-
रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के माशाहीरो ताकेडा और मासायुकी मियाउरा को गया। उन्होंने इस स्पर्धा को 7 मिनट और 01.70 सेकेंड में समाप्त किया। दक्षिण कोरिया की ब्यूनघून किम और मिनयुक ली की जोड़ी ने 7 मिनट और 03.22 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। ऐसे में भारत को स्कल्स स्पर्धा में छठे दिन दो पदक हासिल हुए हैं।