
भारतीय हॉकी टीम के एक खिलाड़ी पर बेंगलुरु की युवती ने पांच साल तक रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस खिलाड़ी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने के अनुसार, हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने उससे शादी का वादा किया था। आरोप है कि पिछले पांच साल से वह पीडि़ता के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीडि़ता ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ पहली बार रेप किया गया था। पीडि़ता ने ज्ञानभारती पुलिस थाने में वरुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता ने अपने बयान में कहा कि 2019 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम वरुण कुमार से हुई थी। उस दौरान वह सिर्फ 17 साल की थी। उस दौरान वरुण साई में ट्रेनिंग कर रहा था, जब पहली बार उससे दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि इसके बाद वरुण जब भी मैच खेलने बेंगलुरु के साई स्टेडियम आता था, तभी उससे शारीरिक संबंध बनाता।
वरुण कुमार फरार
पीडि़ता ने बताया कि वरुण कुमार पिछले पांच साल में उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर ज्ञानभारती पुलिस थाने में वरुण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण कुमार फिलहाल फरार है। पुलिस उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : धोनी के केस में सुप्रीम कोर्ट ने IPS को दी राहत, सजा पर लगाई अंतरिम रोक
भारत के लिए जीते हैं कई खिताब
यहां बता दें कि हॉकी प्लेयर वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं और पंजाब के जालंधर में रहते हैं। वरुण ने 2017 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीता। वह 2022 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और 2020 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य थे।
यह भी पढ़ें : भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, तीसरे टेस्ट से बुमराह का बाहर होना तय! जानें क्यों
Updated on:
6 Feb 2024, 11:50 AM IST
Published on:
6 Feb 2024, 11:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.