4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2018: भारतीय हॉकी टीम को मिला सेमीफाइनल का टिकट, मलेशिया को 2-1 से दी मात

राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने मैच की शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही बढ़त ले ली।
2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Apr 10, 2018

CWG 2018 Live Updates

गोल्ड कोस्ट। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का परचम जारी है। छठे दिन मंगलवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने गोल्ड कोस्ट हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मलेशिया को 2-1 से हराया। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे और 44वें मिनट में गोल किए जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी ने 16वें मिनट में एक मात्र गोल किया। हरमनप्रीत ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए।

शुरुआत से ही भारत ने ली बढ़त
भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही बढ़त ले ली। मैच के तीसरे मिनट में ही भारत ने मलेशिया के घेरे में जगह बनाई और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसपर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया। गोल खाने के बाद भी मलेशिया दबाव में नहीं आई और उसने कई बार भारतीय रक्षापंक्ति की परीक्षा ली। वो हालांकि अपने प्रायसों को अंजाम नहीं दे सकी और पहले क्वार्टर का अंत भारत के पक्ष में 1-0 से हुआ।

1-1 पर खत्म हुआ दूसरा क्वार्टर
दूसरे क्वार्टर में हालांकि वो बराबरी करने में सफल रही। मलेशिया के लिए यह गोल फैजल सारी ने किया। फैजल के पास गेंद आई और वो उसे लेकर अकेले आगे बढ़ दिए। उन्होंने आसानी से वन-टू-वन में भारत के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को मात देते हुए बराबरी का गोल किया। अगले ही मिनट भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत के हिस्से दूसरा गोल नहीं आया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में मलेशियाई खेमे में आक्रमण के जो प्रयास किए वो अंजाम तक नहीं पहुंच सके। दूसरे क्वार्टर का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ।

हरमनप्रीत ने आखिरी गोल कर किया कमाल
तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस बढ़त को भारत ने आखिरी क्वार्टर तक कायम रखा और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।