
नई दिल्ली।गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ खेलों में भारत के अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत ने 10वें दिन शनिवार को निशानेबाजी में भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला है। संजीव ने बेलमोंट शूटिंग सेंटर पर पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह राजपूत का कामनवेल्थ खेलों में तीसरा मेडल है इससे पहले वो 2006 मेलबर्न कामनवेल्थ खेलों में ब्रॉन्ज और ग्लासगो 2014 में सिल्वर मेडल जीत चुकें हैं । इसी स्पर्धा में भारत के चैन सिंह को पांचवां स्थान मिला। भारत 2018 कामनवेल्थ खेलों में 20 गोल्ड मेडलों के तीसरे स्थान पर है। भारत के खेलों के दसवें दिन शनिवार को तीन गोल्ड मेडल आ चुकें हैं।
रिकॉर्ड के साथ राजपूत ने जीता सोना
संजीव ने कुल 454.5 का स्कोर करते हुए गेम रिकार्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। रजत पदक कनाडा के ग्रेजगोर्ज स्याच के नाम रहा जिन्होंने 448.4 का स्कोर किया। इंग्लैंड के डीन बेल 441.2 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे। संजीव राजपूत क्वालिफिकेशन राउंड में CWG रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर थे और चैन सिंह ने दूसरा स्थान हांसिल किया था।
क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे चैन, फाइनल में चूके
राजपूत और चैन सिंह ने क्वालीफिकेशन में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। राजपूत ने 1180 के गेम रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया तो वहीं चैन 1166 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के डीन बेल 1163 के साथ तीसरे और उनके हमवतन केनेथ पार ने 1158 के साथ चौथे स्थान पर कब्जा जमाया। आस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन 1154, जर्सी के कैमरून पिरोयुएट 1149, कनाडा ग्रीजेगोर्ज सियाच 1145 और पाकिस्तान के गुफरान आदिल ने 1145 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई।
राजपूत का शूटिंग करियर शानदार रहा है
राजपूत इससे पहले 2011 में चैनवोन में हुए वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड मेडल जीत चुकें हैं। 2016 बाकू ISSF वर्ल्ड कप में उन्होंने इसी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। साथ ही वो 2010 सिडनी शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत चुकें हैं। राजपूत के नाम अब तीन कामनवेल्थ गेम्स मेडल हो गए है जिसमे एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है।
Updated on:
14 Apr 2018 11:17 am
Published on:
14 Apr 2018 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
