14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम का मेडल जीतने का सपना चकनाचूर, इंग्लैंड ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में दी मात

CWG 2018 में भारतीय महिला हॉकी टीम खेलों के 10वें दिन शनिवार को इंग्लैंड से ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार गई।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Apr 14, 2018

Women's Hockey World Cup 2018, India vs England: India hold England to a 1-1 draw

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ खेलो में भारतीय महिला हॉकी टीम खेलों के 10वें दिन शनिवार को इंग्लैंड से ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार गई। भारत को गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में इंग्लैंड ने 6-0 से करारी शिकस्त देते हुए पदक से महरूम रखा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी कल अपना सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से 3-2 के अंतर से हार गई, अब भारतीय पुरुष टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए खेलेगी।

पहला क्वार्टर 0-0 रहा
भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए यह मैच पदक के लिहाज से अहम था और इसलिए दोनों ने सावधानी पूवर्क शुरुआत की। भारत को हालांकि मैच के शुरुआत में ही गोल करने के मौके मिले। आठवें मिनट में भारतीय महिलाओं को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन पहले नवनीत और फिर गुरजीत इन दो मौकों को भुना नहीं पाईं। 12वें मिनट में इंग्लैंड को भी पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस मौके को वो भी भुना नहीं पाई। भारतीय आक्रामण पंक्ति कमजोर नजर आ रही थी लेकिन डिफेंस ने इसकी भरपाई कर रखी थी। उन्होंने इंग्लैंड को ज्यादा मौके नहीं बनाने दिए। पहले क्वार्टर का अंत बिना गोल के हुआ।

दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने खाता खोला
दूसरे क्वार्टर में भारतीय महिलाएं पहले की अपेक्षा धीमा खेलीं और इंग्लैंड ने भारतीय खेमे में ज्यादा देर तक जगह बनाई। इस क्वार्टर में 20वें मिनट में भारत ने पहली बार इंग्लैंड की डी में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर भी खत्म होने को था। तभी 27वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे प्रयास में होली पियरने वेब ने गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया।

इंग्लैंड ने दागा एक और गोल
तीसरे क्वार्टर में वंदना के आने से भारतीय आक्रमण पंक्ति मजबूत हुई। वह पहले क्वार्टर में चोट के कारण बाहर चली गई थीं। 32वें मिनट में लगातारा तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक को भी भारत गोल में नहीं बदल पाई। तीसरे क्वार्टर में भारत हावी था बावजूद इसके इंग्लैंड ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। 44वें मिनट में सोफी को डी के दाहिने कोने पर गेंद मिली। उन्होंने बिना किसी देरी के शानदार फ्लिक से गेंद को सीधे गोल पोस्ट में डाला।

आखिरी क्वार्टर में भारत ने खाए चार गोल
आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगभग पूरा समय भारत के घेर में बिताया और एक के बाद एक चार गोल करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार गोल खाए। इंग्लैंड के लिए होली पियरने वेब (27वें मिनट), सोफी ब्रे (43वें मिनट, 49वें मिनट, 56वें मिनट), लॉरा अनसवर्थ (54वें मिनट), एलेक्जेंडर डॉसन (57वें मिनट) ने गोल किए। भारत को मौके तो कई मिले, लेकिन वो गोल नहीं कर पाई।