17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2018: सचिन चौधरी ने पैरा-लिफ्टिंग में भारत को दिलाया कांस्य, मो. अनस में भी बनाया रिकॉर्ड

पारा पावर लिफ्टिंग में सचिन चौधरी ने भारत को एक और पदक दिलाया। जबकि एथलेटिक्स में मो. अनस ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Apr 2018, 6:09 PM IST

sachin

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट में जारी में 21वें राष्ट्रमंडल खेल में भारत के पैरा-लिफ्टर सचिन चौधरी ने कांस्य पदक जीत कर तिरंगे की शान बढ़ा दी। सचिन चौधरी ने हैवीवेट स्पर्धा में कुल 181 किलो वजन उठाते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में नाइजीरिया के अब्दुलजीज इब्राहिम ने 191.9 किग्रा भार उठा कर सोने पर कब्जा जमाया। जबकि मलेशिया के यी खी जोंग ने 188.7 किलोग्राम भार उठाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।

पहले दो प्रयास में विफल रहे सचिन -
इस भारोतोलन वर्ग में सचिन पहले दो प्रयास में विफल रहे। वे 201 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अंतिम प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस कांस्य के साथ भी भारत की झोली में 21वां पदक आ गया। भारत 11 स्वर्म के साथ तीसरे पदक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

एथलेटिक्स में बनाया बड़ा रिकॉर्ड-
इसके साथ-साथ राष्ट्रमंडल एथलेटिक्स भारतीय एथलीट मो. अनस ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। 400 मीटर की दौड़ में मो. अनस चौथे स्थान पर रहे। भारत के मोहम्मद अनस याहिया ने 400 मीटर दौड़ में मंगलवार को 45.31 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया लेकिन वह 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रह गये।

मिल्खा सिंह के बाद पाया यह मुकाम -
जबकि हिमा दास ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुये महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बना ली। अनस उडऩ सिख मिल्खा सिंख के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मीटर के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए थे। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनस ने 45.44 सेकंड का समय लेकर अपनी सेमीफाइनल हीट जीती थी। उनके नाम 45.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकार्ड है जो उन्होंने 2017 में दिल्ली में बनाया था।


अनस ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड -
अनस ने 45.31 सेकंड का समय लेकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। अनस यदि अंतिम 25 मीटर में थोड़ी तेजी दिखाते तो वह कांस्य पदक तक पहुंच सकते थे। कांस्य पदक जीतने वाले जमैका के जेवोन फ्रांसिस ने 45.11 सेकंड का समय लिया। इस स्पर्धा के स्वर्ण और रजत पदक बोत्सवाना के हिस्से में गये। इसाक मकवाला ने 44.35 सेकंड में स्वर्ण और बाबोलोकी थेबे ने 45.09 सेकंड में रजत जीता।