पत्नी के निधन से पहुंचा था आघात
पूर्व बॉक्सिंग कोच और भारद्वाज के परिवार के करीबी मित्र टी एल गुप्ता का कहना है, '10 दिन पहले भारद्वाज की पत्नी का निधन हो गया था तो उन्हें गहरा आघात लगा था और उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां भी थी। जिसके चलते वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे।' भारद्वाज 1968 से 1989 तक भारतीय राष्ट्रीय मुक्केबाजी टीम के कोच थे। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे।