इंडिया ग्रीन की पारी-
इंडिया ग्रीन ने तीसरे दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 116 रनों के साथ की थी। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज सुदीप चटर्जी (82) अपने खाते में 25 रनों का इजाफा कर रन आउट होकर पवेलियन लौट लिए। उनके साथ शनिवार को नाबाद लौटने वाले बाबा इंद्रजीत ने बेहतरीन पारी खेली और उन्होंने भी अपना शतक पूरा किया। इंद्रजीत ने 228 गेंदों पर 109 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके शामिल रहे। उनको हालांकि दूसेर छोर से साथ नहीं मिला। गुरकीरत सिंह (35) और जलज सक्सेना (27) कुछ संघर्ष कर सके, लेकिन गुरबानी ने इन दोनों की अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं होने दिया। इंद्रजीत भी 257 के कुल स्कोर पर गुरबानी का शिकार बने। विकास मिश्रा दो रनों पर नाबाद लौटे।