25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / आकाशदीप और हरमनप्रीत का जोरदार प्रहार, भारत ने हांगकांग को 26-0 से बुरी तरह रौंदा

आकाशदीप और हरमनप्रीत का जोरदार प्रहार, भारत ने हांगकांग को 26-0 से बुरी तरह रौंदा

भारत ने एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Aug 2018, 3:27 PM IST

hockey

आकाशदीप और हरमनप्रीत का जोरदार प्रहार, भारत ने हांगकांग को 26-0 से बुरी तरह रौंदा

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हाकी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी। एशियाई खेलों में भारत की किसी भी टीम के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं भारत की पिछले 86 साल में सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में टीम के युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखते हुए भारत को एक आसान जीत दिलाई।

पहले क्वार्टर में जड़े चार गोल
हांगकांग के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की और फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट अंदर ही पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मैच के शुरू से ही गोल ऐसे पड़ रहे थे जैसे कोई बी ग्रेड टीम के साथ वर्ल्ड चैंपियन खेल रहा हो। आकाशदीप के गोल के एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। शानदार शरुआत के बाद भारत ने तेज हाकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और किए। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एस.वी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा।

इस से पहले इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था
दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे। स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत ने तीन और आकाशदीप, ललित एवं रुपिंदर ने दो-दो गोल दागे। इनके अलावा, दलप्रीत सिंह, चिंगलिंगसाना सिंह और सिमरनजीत सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के बाद भारत के छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में भी शीर्ष पर काबिज है। इस से पहले भारत ने सोमवार को अपने अभियान का जोरदार आगाज करते हुए मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था।