पहले राउंड में नमन को अच्छी टक्कर मिली
वजन कम करने के इरादे से मुक्केबाजी में शामिल हुए भारतीय मुक्केबाज नमन तंवर ने कामनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन कर एक मेडल पक्का कर लिया है। नमन ने पहले ही राउंड से मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा था। तीन मिनट के पहले राउंड में अमन ने अपने राइट हुक और अपर कट का अच्छा इस्तेमाल किया। हालांकि, उन्हें सामोआ के मुक्केबाज से अच्छी टक्कर मिल रही थी।