30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेन और जर्मनी के खिलाफ होने वाले भारत के हॉकी प्रो लीग मैच स्थगित

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्पेन और जर्मनी के खिलाफ होने वाले आगामी एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के कारण लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 May 2021, 7:13 PM IST

inidan_hockey.jpg

नई दिल्ली। बढ़ते कोरोना मामलों के कारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्पेन और जर्मनी के खिलाफ होने वाले आगामी एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के कारण लिया गया है। जर्मनी ने भारत के यात्रियों को प्रतिबंधित कर दिया है, इसलिए देश में कोविड मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण 22 और 23 मई को हैम्बर्ग में हॉकी प्रो लीग मैचों में भारत का खेलना मुश्किल है।

यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB

हॉकी प्रो लीग में भारत को स्पेन के साथ 15 और 16 मई को जबकि 22 और 23 मई को जर्मनी के खिलाफ मुकाबला खेलना था। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘एफआईएच, हॉकी इंडिया के साथ-साथ जर्मनी, स्पेन और ग्रेट ब्रिटेन के हॉकी राष्ट्रीय संघों ने 8-9 मई को लंदन में होने वाले मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है। वर्तमान में इन मैचों को फिर से व्यवस्थित करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया जाएगा।’

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

पिछले महीने ही ब्रिटेन ने कोरोनो वायरस मामलों के कारण भारत के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके कारण 8 और 9 मई को लंदन में होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच खेलने के लिए राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम को अपना दौरा रद्द करना पड़ा था। भारतीय टीम ने पिछले महीने ही एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों में अर्जेंटीना दौरे पर में अपने मुकाबले खेले थे। भारत के 33 खिलाडिय़ों का मुख्य समूह इस समय बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग कर रहे हैं।