
Formula-2 Race: भारतीय ड्राइवर कुश मैनी ने अबुधाबी में फॉर्मूला-2 कंस्ट्रक्टर्स रेस जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एफआईए कंस्ट्रक्टर्स विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मैनी के लिए फार्मूला-2 में यह सत्र शानदार रहा। इससे पहले वह इस रेस में पोल पोजीशन हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
इस सीजन में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुश ने इनविक्टा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें हंगरी में एक रेस जीत सहित पांच पोडियम हासिल किए। जेद्दा में उनकी पोल पोजीशन ने टीम के प्रमुख अभियान की दिशा तय की, जिसका समापन कुश की पूर्व टीम कैंपोस रेसिंग पर 34.5 अंकों के अंतर से जीत के साथ हुआ।
Updated on:
10 Dec 2024, 9:35 AM IST
Published on:
10 Dec 2024, 9:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.