ओलिंपिक कांस्य पदकधारी 36 साल की मैरीकॉम ने मई में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद लेकिन ओलिंपिक क्वालिफिकेशन पर अपना ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से उन्होंने मई में ही हुए एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग नहीं लिया था। मैरीकॉम ने इस टूर्नामेंट में विश्व कप की तैयारी के सिलसिले में भाग लिया था, ताकि 21 सितंबर से शुरू होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप से पहले वह कुछ बाउट खेल कर लय में आ सकें।