नई दिल्ली। आमतौर पर एक एथलीट की कमाई कितनी होगी? ये वो सवाल है, जो हर बड़े खेल आयोजन के समय खेल प्रेमियों में मन में उठता है। अलग-अलग खेलों में अपनी पहचान बना चुके नामी एथलीटों की कमाई तो करोड़ों में होती है। लेकिन किसी खेल में पहली बार शिरकत कर रहे ज्यादातर एथलीटों की कमाई बहुत मामूली होती है। लेकिन इस साल एशियन गेम्स में पहली बार शामिल हो रहे इस एथलीट की कमाई जानकर आप चौंक जाएंगे।
कौन है ये एथलीट-
एशियन गेम्स 2018 में शामिल हो रहे करीब 17000 एथलीटों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट है- मेजबान इंडोनेशिया के बम्बांग हर्तानो। अमरीका की प्रतिष्ठित और सर्वमान्य पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक बम्बांग हर्तानो की कुल कमाई करीब 11.8 बिलियन डॉलर है। इस रकम को भारतीय मुद्रा में बदले तो यह करीब 8,25,82,30,00,000 रुपया होता है।