गर्मी से निजात पाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल
ओलंपिक की सफलता के लिए इस गर्मी से लड़ना भी जरूरी है । आयोजक ने कई नई तकनीकों का इस्तेमाल कर इस गर्मी की परेशानी से निपटने का दावा कर रहे हैं। कोएक ने कहा कि हमने एक खास स्प्रे बनाया है, जिसके छिड़काव से गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा सड़कों के लिए भी खास गर्मी रोधक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएग, जिसको 100 किमी के दायरे मे बिछाया जाएगा। कोएक के मुताबिक, ऐसा करने से उन सड़कों पर 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आएगी।