
एशियन गेम्स 2026 के मेंस लॉन्ग जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले मुरली श्रीशंकर। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
Asian Games 2026 Men's long jump final: भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस लॉन्ग जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मुरली ने अपने सेकंड अटेंप्ट में 8.07 मीटर की बेस्ट जंप के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, चीन के शी युहाओ ने 8.17 मीटर की बेस्ट जंप के साथ गोल्ड पर कब्जा किया है। जबकि उजबेकिस्तान के अनवारोव अनवर ने 8.06 मीटर की जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी इवेंट में भारत के डेविड सोलोमन 7.70 मीटर की जंप के साथ सातवें स्थान पर रहे हैं।
बता दें कि मुरली श्रीशंकर ने अपने पहले अटेंप्ट में 7.66 मीटर की जंप की थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे अटेंप्ट में उन्होंने शानदार प्रयास करते हुए 8.07 मीटर की जंप लगाई, जो उनकी बेस्ट जंप रही। इसके बाद उन्हें कुछ परेशानी में देखा गया। हालांकि उन्होंने तीसरे अटेंप्ट में 7.56 मीटर की जंप लगाई। फिर चौथे अटेंप्ट में परेशानी के चलते वह क्लीन जंप नहीं मार सके और चोट की वजह से मैदान छोड़कर चले गए। उन्होंने आखिरी दो अटेंप्ट में हिस्सा ही नहीं लिया। इसके बावजूद वह अपने दूसरे जंप के आधार पर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब मुरली इवेंट के दौरान इंजर्ड हुए हैं। वह इससे पहले भी इंजरी का शिकार हो चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले मुरली श्रीशंकर का इस सीजन का बेस्ट 8.38मीटर है, जो उन्होंने जून में भुवनेश्वर में नेशनल चैंपियनशिप जीतते हुए हासिल किया था। इससे पहले उन्होंने प्रिटोरिया में 8.12 मीटर, चेन्नई में 8.04 मीटर और रांची में 8.08 मीटर की जंप लगाई थी।
मुरली श्रीशंकर ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 8.09 मीटर की जंप के साथ सिल्वर मेडल जीता था। उनका पर्सनल बेस्ट 8.41 मीटर है, जो उन्होंने 2023 में बनाया था। श्रीशंकर हांग्जो 2022 के एशियन गेम्स के मौजूदा सिल्वर मेडलिस्ट भी हैं।
Updated on:
28 Sept 2026 06:19 pm
Published on:
28 Sept 2026 05:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
