
Glasgow: India's Ankush Panghal celebrates after winning the men's 80 kg final against अंकुश पंघल: IANS/Biplab Banerjee)
India at Asian Games 2026 Boxing: एशियन गेम्स में भले ही टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले संस्करण की तरह अब तक नहीं रहा है लेकिन भारतीय मुक्केबाजों का शानदार खेल जारी है। मंगलवार को परवीन हुड्डा (Parveen Hooda) के बाद अंकुश पंघाल (Ankush Pandhal) ने भी गोल्ड मेडल मैच में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन को हराया।
अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के फज्लिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 से हराया। एशियन गेम्स में डेब्यू कर रहे अंकुश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरी ओर उनके सामने वर्ल्ड चैंपियन एर्किनबोएव थे, जिसका हौसला बुलंद था। अंकुश पहला राउंड 4-1 से हार गए। उज्बेकिस्तान मुक्केबाज ने शुरुआत में ही मुकाबले पर पकड़ बना ली थी।
बॉक्सिंग इवेंट के गोल्ड मेडल मैच मुकाबले 2 अक्टूबर को होंगे। इस दिन कुल 11 गोल्ड दाव पर होंगे, जिसमें 5 गोल्ड मेडल मैच वूमेंस इवेंट के होंगे और 6 गोल्ड मेडल मैच मेंस इवेंट के होंगे। गोल्ड मेडल का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, इसके बाद सभी मुकाबले होंगे।
हालांकि अंकुश ने शानदार वापसी की और दूसरे राउंड में उन्होंने कई बेहतरीन और सटीक पंच लगाते हुए 3-2 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने अपनी मूवमेंट और कॉम्बिनेशन का अच्छा इस्तेमाल करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में किया। फैसला स्प्लिट डिसीजन से हुआ, जिसमें पांच में से चार जजों ने अंकुश के पक्ष में फैसला दिया। इस जीत के साथ अंकुश ने स्वर्ण पदक मुकाबले का टिकट पक्का कर लिया।
आपको बता दें कि इससे पहले 65 किग्रा भारवर्ग में महिला बॉक्सर परवीन हुड्डा ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। परवीन ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की ली शु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। परवनी ने पिछले एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था और अब कम से कम उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। हालांकि 2022 वाला मेडल उनसे छिन गया था क्योंकि वह अपने ठिकाने की जानकारी नहीं दे पाई थीं।
Updated on:
29 Sept 2026 12:23 pm
Published on:
29 Sept 2026 12:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
