29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: अगर रद्द हुआ भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानें एशियन गेम्स का नियम

India vs Sri Lanka: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाएगा। बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द होने के बाद दोनों टीमें बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
2 min read
Google source verification
Shreyas Iyer vs Tilak Vemra

ब्रिस्टल में भी हारी टीम इंडिया (फोटो- IANS)

Asian Games 2026, IND vs SL Semifinal 2 Update: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टक्कर होगी। लगातार एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच मुकाबले रद्द हो चुके हैं, जिसकी वजह से अब सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर श्रीलंका से होगी। दोनों टीमों ने अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। भारतीय टीम को जहां क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ना था, तो वहीं श्रीलंका को नेपाल के खिलाफ मुकाबला करना था, लेकिन बारिश की वजह से ये दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए और अब भारतीय टीम के साथ श्रीलंका भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है, जो 1 अक्टूबर को मैदान पर उतरेंगी।

अगर सेमीफाइनल रद्द हुआ तो?

अगर भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भी बारिश की वजह से रद्द होता है, तो फिर टीम इंडिया फाइनल में यानी गोल्ड मेडल मैच में जगह बना लेगी, जो 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम को रैंकिंग में टॉप पर होने का फायदा मिलेगा। इसी तरह अगर पहला सेमीफाइनल भी रद्द होता है, तो पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और इस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच देखने को मिल सकता है।

कब और कहां देखें लाइव मैच

3 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेला जाएगा, तो वहीं उसी दिन सुबह 10:00 बजे से गोल्ड मेडल मैच शुरू होगा। ये सभी मुकाबले कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे, जिन्हें आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इन मैचों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी किया जाएगा।

एशियन गेम्स 2022 में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई थी, जहां उसने अफगानिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया था। उस बार श्रीलंका को क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि, इस बार बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में रैंकिंग में ऊपर होने की वजह से श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पिछले संस्करण में भारतीय टीम ने गोल्ड, अफगानिस्तान ने सिल्वर और बांग्लादेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बांग्लादेश ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया था।