28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: आखिरी 3 सेकेंड में गुलवीर सिंह के हाथ से फिसला गोल्ड मेडल, 1500m फाइनल में मिला सिल्वर

Asian Games 2026, 1500m Final: आखिरी 3 सेकेंड में गुलवीर सिंह के हाथ से फिसला गोल्ड मेडल, 1500m फाइनल में मिला सिल्वर
2 min read
Google source verification
Gulveer Singh Bronze Medal CWG 2026

गुलवीर सिंह ने मेन्स 5,000 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल (फोटो- Glasgow 2026 X)

1500m Men's Final at Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स की पुरुष 1500 मीटर रेस प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया है। इससे पहले वह इसी टूर्नामेंट में पुरुष 10,000 मीटर रेस में भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। मेंस 1500 मीटर के फाइनल में जापान के काजुतो इजावा ने 3 मिनट 36 सेकंड और 35 मिलीसेकेंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं गुलवीर सिंह सिर्फ 0.37 सेकंड से चूक गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

आखिरी पल में गंवाया गोल्ड

आपको बता दें कि आखिरी राउंड में गुलवीर गोल्ड मेडल की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन आखिरी 3 सेकंड में जापानी रेसर ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और गुलवीर सिंह को पछाड़ दिया। इस दौरान जापान के ही नाजिया मोरी ने 3 मिनट 37.92 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

गुलवीर के साथ इस फाइनल इवेंट में भारत के यूनुस शह भी भाग ले रहे थे, जिन्होंने 3 मिनट 43 सेकंड और 88 मिलीसेकंड में रेस पूरी की और नौवें स्थान पर रहे। गुलवीर को अब मेंस 5000 मीटर के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करना है, जहां वह सिल्वर मेडल को गोल्ड में तब्दील करना चाहेंगे। अब तक वह 10000 मीटर का सिल्वर और 1500 मीटर का सिल्वर मेडल जीत चुके हैं, जबकि मेंस 5000 मीटर का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 29 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि आज महिलाओं के 5000m रेस में भारत को कांस्य पदक मिला।

पारुल चौधरी ने जीता कांस्य

गुलवीर सिंह के रेस के कुछ देर बाद ही पारुल चौधरी (Parul Chaudhary) ने महिलाओं की 5000 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया और भारत को एक और कांस्य पदक दिला दिया। पारुल चौधरी ने 15:14.61 मिनट का समय निकाला और अपना मेडल कन्फर्म किया। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल बहरीन की विनफ्रेड यावी ने जीता। उन्होंने 15:10.18 मिनट का समय निलाका। इसके अलावा जापान की नोजोमी तनाका 15:11.65 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं। इस रेस में भारत की एक अन्य धाविका सीमा भी शामिल थीं, जो 15:35.06 मिनट का समय निकालकर छठे स्थान पर रहीं।