28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: अपने बेस्ट थ्रो के बावजूद सीमा कालीरमन ने गंवाया मेडल, डिस्कस थ्रो के फाइनल में चीन को मिला गोल्ड

Asian Games 2026, Women's Discus Throw: एशियन गेम्स 2026 के वूमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा शानदार प्रदर्शन के बावजूद मेडल से चूक गईं। सीमा ने 59.88 मीटर का थ्रो किया, लेकिन चौथे स्थान पर रहीं। वहीं सानिया यादव 49.90 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
2 min read
Google source verification
seema kaliramna

सीमा कालीरमना (फोटो- AFI X)

Seema Kaliramna Missed Medal in Discus Throw: सोमवार को एशियन गेम्स 2026 के वूमेंस डिस्कस थ्रो के फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन अपना बेस्ट थ्रो करने के बावजूद मेडल से चूक गईं। उन्होंने पहले अटेम्प्ट में 53.67 मीटर का थ्रो किया, तो दूसरे अटेम्प्ट में 58.40 मीटर के आंकड़े को छुआ। इसके बाद पांचवें अटेम्प्ट में उन्होंने 59.28 मीटर का थ्रो किया, तो वहीं छठे अटेम्प्ट में 59.81 मीटर का थ्रो किया। पांचवें अटेम्प्ट में जो उन्होंने 59.88 मीटर का थ्रो किया था, वह उनके अब तक के करियर का सबसे बेस्ट है। इसके बावजूद वह पदक से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं।

सानिया यादव 8वें स्थान पर रहीं

फाइनल में भारत की सानिया यादव ने भी क्वालीफाई किया था, लेकिन वह सिर्फ 49.90 मीटर का थ्रो कर पाईं और आठवें स्थान पर रहीं। जबकि चीन की बिन फेंग ने 63.83 मीटर का थ्रो करके गोल्ड जीता, तो वहीं चीन की झिझाओ जियांग ने 62.5 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इसके अलावा थाईलैंड की सुबेनरात इनसेंग ने 61.43 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

आपको बता दें कि चीन की बिन फेंग ने 2022 एशियन गेम्स में भी गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने तब 67.93 मीटर का थ्रो किया था, तो वहीं झिझाओ जियांग ने 61.004 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता था, जबकि भारत की सीमा पूनिया ने 58.62 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा किया था।

इस बार भी चीन की ही दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पर कब्जा किया, जबकि ब्रॉन्ज मेडल थाईलैंड की एथलीट के नाम रहा। आपको बता दें कि मेंस डिस्कस थ्रो के फाइनल के लिए भारत का कोई भी एथलीट क्वालीफाई नहीं कर पाया था। यहां पर भी गोल्ड और सिल्वर चीन के नाम रहा, जबकि ईरान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। चीन के अबूदुआनी ने 64.26 मीटर का थ्रो कर गोल्ड पर कब्जा किया, तो नंजून वू ने सिल्वर मेडल जीता और उन्होंने 61.98 मीटर का थ्रो किया। अब डिस्कस थ्रो इवेंट एशियन गेम्स में खत्म हो चुका है और भारत इस स्पर्धा में बिना मेडल के साथ लौटेगा।