28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, रोहित यादव ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

Asian Games 2026: पुरुष जैवलिन थ्रो में यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। वहीँ रोहित यादव ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Sep 28, 2026

Yashvir Singh

यशवीर सिंह (Photo - ANI)

जापान (Japan) के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 में भारत (India) को 2 और मेडल मिल गए हैं। पुरुष जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) प्रतिस्पर्धा में यशवीर सिंह (Yashvir Singh) ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 85.72 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनका पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड रहा। वहीँ भारत के ही रोहित यादव (Rohit Yadav) ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। उन्होंने 84.35 मीटर दूर भाला फेंकते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया।

गोल्ड मेडल से चूका भारत

एक समय लग रहा था कि भारत को जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल मिल जाएगा। पहले यशवीर और फिर रोहित कुछ राउंड्स तक पहले स्थान पर रहे। ऐसा करते हुए दोनों ने जैवलिन थ्रो में भारत के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों को बनाए रखा। लेकिन श्रीलंका के रूमेश पथिरागे (Rumesh Pathirage) ने शानदार वापसी करते हुए 88.55 मीटर दूर भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीतना सुनिश्चित कर लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 23 वर्षीय पथिरागे वर्ल्ड जैवलिन थ्रो में दुनिया के नंबर 1 एथलीट हैं।

नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में यशवीर और रोहित ने किया अच्छा प्रदर्शन

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) घुटने की चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गए। उनकी जगह यशवीर को टीम में शामिल किया गया था। रोहित ने भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने नीरज की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मिलकर भारत को डबल पोडियम दिलाया। 24 वर्षीय यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। भारतीय एथलेटिक्स के लिए अच्छी बात है, क्योंकि नीरज के बिना भी युवा खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर साबित कर दिया कि जैवलिन थ्रो में भारत का भविष्य अच्छा है। एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में दो मैडल जीतने से भारत को भविष्य में इंटरनेशनल टूर्नामेंटों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

अब तक भारत ने जीते कितने मेडल्स?

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 45 मेडल्स जीते हैं। इनमें 4 गोल्ड मेडल्स, 20 सिल्वर मेडल्स और 21 ब्रॉन्ज़ मेडल्स शामिल हैं। भारत इस टूर्नामेंट की पदक तालिका में 12वें स्थान पर है।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026