22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / Asian Games 2026 Boxing: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Asian Games 2026 Boxing: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Boxing Lovlina Borgohain confirms medal: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की सेओंग सुयोन 5-0 से हराया और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Sep 2026, 1:10 PM IST

Lovlina Borgohain asian games 2026

भारत की लवलीना बोरगोहेन। (File Photo- IANS)

Lovlina Borgohain: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में महिला 75 किग्रा बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर पदक पक्का कर लिया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

रक्षात्मक अंदाज में हुई शुरुआत

लवलीना बोरगोहेन और सियोंग सुयोन ने मुकाबले की शुरुआत रक्षात्मक अंदाज में की। हालांकि, इस दौरान भारतीय मुक्केबाज ने सटीक पंच लगाते हुए पहला राउंड 5-0 से अपने नाम किया। लवलीना ने अपनी लंबी कद-काठी का फायदा उठाया। उन्होंने कुछ शानदार काउंटर पंच और जैब लगाकर दूसरा राउंड भी जीत लिया।

आखिरी राउंड में भी लवलीना बोरगोहेन ने अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर कई प्रभावी प्रहार किए। भारतीय मुक्केबाज ने तीसरा राउंड भी 5-0 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सभी जजों ने लवलीना के पक्ष में फैसला दिया। उन्होंने यह मुकाबला 30-27 के स्कोर से जीता।

बॉक्सिंग में कई पदक पक्के

मौजूदा एशियन गेम्स में नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अथापोंग सेंगटेप को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के लिए एक और पदक पक्का किया। इससे पहले अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा भी अपनी-अपनी कैटेगरी में पदक पक्का कर चुके हैं। परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से हराकर पदक पक्का किया।

स्क्वैश की टीम स्पर्धा में भारत की जीत से शुरुआत

भारत ने 2026 एशियन गेम्स में पुरुष टीम स्क्वैश स्पर्धा के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को पूल चरण के मुकाबले में चीन को 3-0 से हराया। सूरज कुमार चंद ने डू शाओकियान को 3-0 से हराकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने तीनों गेम 11-4, 11-2, 12-10 से जीते। इसके बाद वीर चोटरानी ने ली हाइझेन को 3-0 से हराकर भारत की बढ़त मजबूत कर दी। चोटरानी ने तीनों गेम 11-5, 11-5, 11-3 से जीते और भारत को मुकाबले में अजेय बढ़त दिलाई। वेलावन सेंथिलकुमार ने भी 3-0 की जीत दर्ज करते हुए भारत का क्लीन स्वीप पूरा किया। उन्होंने मुकाबला 11-3, 11-2, 11-4 से जीता। इस शानदार जीत के साथ भारत ने पुरुष टीम स्पर्धा में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।