इस स्पर्धा में गोल्ड ऑस्ट्रेलिया और सिल्वर बांग्लादेश के नाम रहा
मिथरवाल ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201.1 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।मिथरवाल ने पहली सीरीज में 89, दूसरी में 90, तीसरी सीरीज में 92, चौथी सीरीज में 95, पांचवीं सीरीज में 62 और आखिरी सीरीज में 94 का स्कोर किया।स्पर्धा का गोल्ड आस्ट्रेलिया के डेनियल रेपाचोली के नाम रहा जिन्होंने 227.2 का कुल स्कोर करते गुए गेम रिकार्ड बनाया। वहीं सिल्वर मेडल बांग्लादेश के शकील अहमद के नाम रहा जिन्होंने 220.5 का स्कोर किया।