7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन अवार्ड विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष पर लगा था पहले बालात्कार का आरोप अब उसी लड़की से की शादी

अर्जुन अवार्ड विजेता और भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने आखिर उस लड़की से शादी कर ली है जिसने घोष पर बलात्कार कार आरोप लगाया था ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Aug 2018, 6:50 PM IST

soumyajit ghosh married the girl who accused him for rape

अर्जुन अवार्ड विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष पर लगा था पहले बालात्कार का आरोप अब उसी लड़की से की शादी

नई दिल्ली । अर्जुन अवार्ड विजेता और भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने आखिर उस लड़की से शादी कर ली है जिसने घोष पर बलात्कार कार आरोप लगाया था । तब भारत के सबसे युवा टेबल टेनिस चैंपियन घोष ने इस आरोप को खारिज कर दिया था साथ ही उस लड़की पर कानूनी कार्यवाही की भी बात की थी । आपको बता दें युवती ने मार्च 2018 में कोलकाता के उत्तरी 24 परगना जिले के बारासात पुलिस थाने में घोष के खिलाफ लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था । अब इन दोनों ने अचानक से शादी कर सबको चौका दिया है ।

18 साल की लड़की के साथ बलात्कार के हैं आरोपी
आपको बता दें विश्व रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 58वें स्थान पर पहुंचने वाले घोष को राष्ट्रमंडल खेलों से 18 साल की लड़की से बलात्कार के मामले में टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें आगामी एशियाई खेलों की टीम में भी जगह नहीं मिली है।घोष पर दुष्कर्म (भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376), धोखाधड़ी (IPC 417), महिला की सहमति के बिना गर्भपात (IPC 313) और बच्चों के यौन अपराधों से बचाव के अधिनियम (POCSO) के प्रावधानों के तहत मामला दायर किया गया था।

शानदार रहा है ट्रैक रिकॉर्ड, पर आरोप उतने ही घटिया
आपको बता दें सौम्यजीत घोष सबसे कम उम्र में ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। वो लंदन और रियो ओलंपिक्स में भारत के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने महज 19 बरस की उम्र में ही नेशनल चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है।साल 2016 में सौम्यजीत को अर्जुन अवॉर्ड भी मिला था।रिपोर्ट की मानें तो टेनिस चैंपियन पर आरोप लगाने वाली लड़की से पहली बार संपर्क सोशल मीडिया पर साल 2014 में हुआ था। उसके बाद ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लड़की ने पहले आरोप लगाया था की दोनों कोलकाता और सिलिगुड़ी में सौम्यजीत घोष के फ्लैट पर मिले थे । लड़की ने घोष पर ये भी आरोप लगाया कि वो प्रेग्नेंट भी हुई और उसके बाद घोष ने उनका जबरन गर्भपात कराया।

घोष को है वापसी की उम्मीद, माना हो गई गलती
घोष को उम्मीद है कि अदालत में चल रहे उनके मामले की सुनवाई जल्द पूरी होगी और वह इस खेल में वापसी करेंगे। घोष ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने तीसरे ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का है। लंदन और रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'मेरा लक्ष्य तीसरे ओलंपिक में खेलना है लेकिन अभी सारा ध्यान कानूनी दांव पेच में है। मेरा वजन भी काफी बढ़ गया है। वापसी करना मुश्किल होगा लेकिन मुझे इसका तरीका ढूंढना होगा।' उन्होंने कहा, 'हर कोई लड़की के बारे में सोच रहा था। वह युवा है। मैं भी युवा हूं। जब हमने डेटिंग शुरू की तब वह नाबालिग थी, मैं 22 साल का था। मैं अब भी युवा हूं। अब मैं पीछे नहीं देखना चाहता हूं, भविष्य पर ध्यान लगना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि अदालत में यह मामला जल्द सुलझ जाएगा और मैं अभ्यास शुरू कर पाऊंगा।'