1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुनिया को मैट में लौटने में अभी लगेगा एक और सप्ताह का वक्त

इस महीने बजरंग पुनिया अपने कोच के साथ ओलंपिक की तैयारियों के लिए वलादिकावकाज जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
bajrang_punia.jpg

नई दिल्ली। चोटिल फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया (bajrang punia) को मैट में लौटने में अभी एक और सप्ताह का वक्त लगेगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के एक अधिकारी ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पुनिया को पिछले सप्ताह रूस में एक प्रतियोगिता के दौरान घुटने में चोट लगी थी।

यह खबर भी पढ़ें:—वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

मैट ट्रेनिंग में लौटने में लगेगा एक सप्ताह का समय
डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘उनकी घुटने की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन वह मैट में लौटने के लिए जोखिम नहीं लेना चाहते। उन्हें मैट ट्रेनिंग में लौटने के लिए अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा।’ 27 वर्षीय पहलवान ने इस महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक में 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में क्वालीफाई किया है।

गत 26 जून को लगी थी चोट
गत 26 जून को पुनिया को अली अलियेव टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। डब्ल्यूएफआई के अधिकारी ने कहा, ‘पुनिया के फिजियो उनके चोटिल पैर पर काम कर रहे हैं और वह एक सप्ताह के अंदर फिट हो जाएंगे और मैट पर सामान्य ट्रेनिंग कर सकेंगे।’

यह खबर भी पढ़ें:—यूनिस खान ने अफरीदी पर लगाया गंभीर आरोप, बोले-'कप्तानी की लालसा में बगावत की थी'

'ओलंपिक की तैयारियों के लिए वलादिकावकाज जाएंगे'
पुनिया के निजी कोच शाको बेंटिनिदिस ने उन्हें चोट लगने के बाद कहा था, ‘‘चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वह एक सप्ताह के अंदर ठीक हो जाएंगे।’ इस महीने पुनिया अपने कोच के साथ ओलंपिक की तैयारियों के लिए वलादिकावकाज जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग