6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया मे पहले कभी नहीं हुई ऐसी लीग, आप देखेंगे तो उड़ जाएंगे होश

Topless Stars Sports League : स्वीडन जल्‍द ही यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि इसके बाद एक टॉपलेस स्पोर्ट्स लीग की भी शुरुआत होगी। इस लीग में दुनिया भर की खूबसूरत मॉडल्स शामिल होंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2023, 3:27 PM IST

topless-stars-sports-league-will-be-launched-by-ex-fox-sports-host-holly-sonders.jpg

सेक्स चैंपियनशिप के बाद अब अनोखी स्पोर्ट्स लीग, दिखेगा टॉपलेस मॉडल्‍स का जलवा।

Topless Stars Sports League : स्वीडन ने हाल में सेक्स को खेल का दर्जा देने की घोषणा की है। सेक्‍स के प्रति उदारता लाने के लिए स्वीडन जल्‍द ही यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इस चैंपियनशिप का आगाज 8 जून से किया जाना है। वहीं, इसी बीच एक और हैरान करने वाली खबर आ रही है। जल्द ही एक टॉपलेस स्पोर्ट्स लीग की भी शुरुआत होगी। बताया जा रहा है इस लीग में दुनिया भर की खूबसूरत मॉडल्स शामिल होंगी और एक-दूसरे के खिलाफ बास्‍केटबॉल और टेनिस जैसे 8 गेम खेलेंगी।


टॉपलेस स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत फोक्स स्पोर्ट्स की पूर्व होस्ट हौली सोंडर्स करने जा रही है। उन्‍होंने बताया कि इस अनोखी स्पोर्ट्स लीग में दुनिया भर की खूबसूरत मॉडल्स हिस्‍सा लेंगी और गेम्‍स में एक-दूसरे के खिलाफ कम्पीट करती नजर आएंगी। हौली सोंडर्स ने बताया कि इस स्पोर्ट्स लीग में बास्केटबॉल, टेनिस और बॉलिंग समेत कुल 8 अलग-अलग खेल होंगे। इन खेलों में खूबसूरत मॉडल्‍स छोटे कपड़े पहनकर खेलेंगी।

सोंडर्स ने दी टॉपलेस स्पोर्ट्स लीग की जानकारी

हौली सोंडर्स ने हाल ही में इस टॉपलेस स्पोर्ट्स लीग के संबंध में जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि इस स्पोर्ट्स लीग में के अधिकतर मुकाबले अमेरिका के लास वेगस में होंगे। उन्‍होंने बताया कि इस लीग में सबसे खूबसूरत मॉडल्स नजर आएंगी। इस लीग में इंस्टाग्राम और ओनली फैंस की इन्फ्लुएंसर भी भागेदारी करेंगी।

जानें कौन है हौली सोंडर्स

बता दें कि हौली सोंडर्स ने 20 के दशक के शुरू में अपने मीडिया में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अक्टूबर 2019 में फॉक्स स्पोर्ट्स की होस्टिंग छोड़ दी थी। हौली सोंडर्स अमेरिकन बॉक्सिंग प्रमोटर ओस्कर डे ला होया की पार्टनर भी हैं।