3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकी : एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को दी करारी शिकस्त

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज चीन को 3-1 के अंतर से मात देते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा बरकरार रखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 May 2018, 5:29 PM IST

hockey

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के डोंगाए सिटी में खेली जा रही एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में आज भारतीय महिला टीम ने चीन को जोरदार पटखनी दी। भारतीय महिला टीम ने अपने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते टूर्नामेंट के दूसरे मैच में चीन को 3-1 से मात दी। इस मैच में भारत के लिए वंदना कटारिया ने दो गोल किए, वहीं गुरजीत कौर ने एक गोल दागा। चीन के लिए वेन डान ने इस मैच का एकमात्र गोल किया।

चौथें मिनट में आया पहला गोल-
भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में वंदना कटारिया की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर अपना खाता खोला। चार मिनट बाद ही टीम को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन इसमें असफलता हासिल हुई। भारतीय टीम को गोलकीपर सविता ने इस बीच नौवें मिनट में चीन की ओर से की गई गोल की कोशिश को शानदार तरीके से नाकाम किया। 11वें मिनट में वंदना ने एक बार फिर गोल करते हुए भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

वेन डान ने चीन की ओर से किया गोल-
पहले क्वार्टर की समाप्ति के अंतिम मिनट में चीन की कोशिशें रंग लाईं और वेन डान के गोल के दम पर चीन ने भारत के खिलाफ अपना स्कोर 1-2 कर लिया। दोनों टीमों के बीच दूसरा और तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा। 21वें मिनट में नवनीत और लालरेमसियामी चीन के गोल पोस्ट तक पहुंच गई थी, लेकिन चीन के डिफेंस ने उन्हें खाली हाथ वापस लौटाया।

दोनों टीमों के बीच जोरदार हुआ मुकाबला-
चीन को 38वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन भारतीय टीम के भी डिफेंस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। चौथा क्वार्टर दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण रहा। 50वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ और गुरजीत कौर ने इसका सही फायदा उठाते हुए ड्रेग-फ्लिक कर तीसरा गोल किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने चीन को 3-1 से मात दी।