बाद में ट्रम्प को भी खाने पड़े थे घुसें
मैक्मोहन के बाल मूंड़ने के बाद जब ट्रंप अखाड़े में घूम रहे थे, तो स्टीव ऑस्टिन बियर पीते हुए जश्न मना रहे थे। तभी स्टीव ट्रंप के पास आए और उन्हें अपने सिग्नेचर मूव से पटक दिया। आपको बता दें ये पहले से तय था, इसका आइडिया खुद ऑस्टिन और मैक्मोहन ने ट्रंप को दिया था । उमागा और बॉबी के मैच से 15 मिनट पहले तीनों के बीच तय हुआ कि मैच के आखिर में स्टीव ट्रंप को पटकेंगे । जाहिर है, इसमें ट्रंप को चोट नहीं लगनी थी । लगभग 80 हजार लोगों के सामने ये नौटंकी करने के लिए ट्रंप तुरंत मान गए थे ।