मेहुली का क्वालीफिकेशन में प्रदर्शन-
इससे पहले, क्वालीफिकेशन दौर में मेहुली का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कुल 628.1 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। क्वालिफिकेशन में शीर्ष-8 में रहने वाले एथलीट ही फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। मेहुली ने क्वालिफिकेशन में छह सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली सीरीज में 105.7, दूसरी सीरीज में 105.4, तीसरी में 105.1, चौथी में 104.1, पांचवीं में 104.7 और छठी सीरीज में 103.1 अंक हासिल किए।