क्वालिफिकेशन में तीसरे पर तुषार-
इससे पहले, क्वालीफिकेशन दौर में तुषार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कुल 623.7 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्वालिफिकेशन में शीर्ष-8 में रहने वाले एथलीट ही फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। तुषाक ने क्वालिफिकेशन में छह सीरीज में कुल 623.7 अंक हासिल किए। उन्होंने पहली सीरीज में 104.8, दूसरी सीरीज में 101.8, तीसरी में 104.2, चौथी में 104.0, पांचवीं में 103.8 और छठी सीरीज में 105.1 अंक हासिल किए। वह इस स्पर्धा में शामिल एकमात्र भारतीय निशानेबाज हैं।