
अब OTT पर होगा ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ क्लैश
Animal Sam Bahadur clash On OTT: 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘एनिमल’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। इसके बाद भी फिल्म थिएटर्स में छाई हुई है और बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। ‘सालार’ और ‘डंकी’ की रिलीज के बाद भी फिल्म करोड़ो की कमाई कर रही है।
इस खास दिन होगा महाक्लैश
इससे पहले 1 दिसंबर को ‘एनिमल’ के साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच बड़ा क्लैश देखने को मिला था। लेकिन एक बार फिर यह क्लैश OTT पर देखने को मिलेगा। यह दोनों फिल्म एक ही डेट पर रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को 'लंबा घोड़ा' कहकर इस एक्टर ने सरेआम उड़ाया था मजाक, जानिए क्या थी वो घटना
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब ये फिल्म अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है। ‘सैम बहादुर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी इसी महीने 26 तारीख को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Updated on:
2 Jan 2024, 1:18 PM IST
Published on:
2 Jan 2024, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.