9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! ध्रुव राठी बनने वाले हैं पिता, पत्नी का बेबी बंप दिखाते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंस

Dhruv Rathee Wife Pregnant: यूट्यूबर ध्रुव राठी अपनी वीडियोज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। अब जल्द ही वे पिता बनने वाले हैं, जिसकी जानकारी यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।   

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jul 10, 2024

Dhruv Rathee Wife Pregnant

Dhruv Rathee Wife Pregnant: ध्रुव राठी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ध्रुव राठी ने अपने फैंस को गुड न्यूज सुना दी है। ध्रुव राठी पिता बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उनकी पत्नी बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

ध्रुव राठी ने शेयर की पत्नी के साथ तस्वीरें

ध्रुव राठी ने 9 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी जूली के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन खास पलों को शेयर करने के साथ ही ध्रुव राठी कैप्शन में लिखते हैं कि सितंबर महीने में बेबी राठी इस दुनिया में कदम रखने जा रहा है। बता दें कि इन तस्वीरों पर जमकर लोगों में कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: Kulhad Pizza Couple का एक और वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल, सहज अरोड़ा का छलका दर्द

ध्रुव-जूली के बारे में

ध्रुव राठी ने नवंबर 2021 में ऑस्ट्रिया के विएना में बेल्वेडियर पैलेस में अपनी गर्लफ्रेंड जूली एलबीआर से शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले ध्रुव राठी और गर्लफ्रेंड ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था। एक इंटरव्यू में ध्रुव ने बताया था कि वह और जूली तब मिले जब दोनों लगभग 19 साल के थे। जब वह जूली से मिले थे तब वह थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। ध्रुव ने बताया की पहले उन्हें शर्म आती थी लेकिन फिर दोनों रोजाना मिलने लगें। ऐसे ही दोनों की धीरे-धीरे बात शुरू हुई। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।