जयदीप अहलावत अगली बार वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के रूप में नजर आएंगे। प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि कहानी पहले ही ढाई साल आगे बढ़ चुकी है। ऐसा नहीं है कि वे वहीं रुक गए हैं, जहां हमने पहले सीजन में छोड़ा था, उनकी जिंदगी भी आगे बढ़ गई है। कुछ चीजें बदली हैं और कुछ नहीं। कुछ चीजें बिल्कुल वैसी ही हैं, जैसी वे थीं। तो, हाथी राम चौधरी अभी भी उसी कुर्सी पर बैठे हैं। इसलिए, बाहरी दुनिया में उनके लिए कुछ भी नहीं बदला है। बेशक, घर में कुछ चीजें बदल गई हैं।