26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / OTT News / Fighter OTT Release: ‘फाइटर’ OTT रिलीज की लॉक हुई डेट! जानें कब आएगी ऋतिक-दीपिका की फिल्म

Fighter OTT Release: ‘फाइटर’ OTT रिलीज की लॉक हुई डेट! जानें कब आएगी ऋतिक-दीपिका की फिल्म

Fighter OTT Release: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। वहीं इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी डिटेल्स आ गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 25 Jan 2024, 1:15 PM IST

fighter_release_on_ott_platforms_1.jpg

Fighter OTT Release: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच ‘फाइटर' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ‘फाइटर' एक एरियल एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद किया है।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स् एक पॉपुलर ओटीटी दिग्गज ने मोटी कीमत पर खरीदा है। बता दें कि थिएट्रिकल रिलीज के 56 दिन बाद ही ‘फाइटर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार 'फाइटर' के ओटीटी राइट्स ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स को मिल गए हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ-साथ फाइटर के कलाकारों में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा समेत अन्य शामिल हैं।


यह भी पढ़ें: OTT पर मचेगा भौकाल! फरवरी में धमाल मचाने आ रही ये फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट