न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है, “इंडिया में जो भी पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट या अगर कोई स्ट्रीमिंग मीडिया कॉन्टेंट चल रहा है तो उसे तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए। अगर किसी ने सब्सक्रिप्शन के अंतर्गत इसे लिया हुआ है तो उसके लिए भी इसे हटा दिया जाए।”