चेतन ने आगे कहा, ''हमने कल्पना की कि आज की मुंबई 30–40 साल बाद कैसी होगी, और अगर कोई गैंग पूरे शहर पर राज करने लगे तो क्या होगा? यहीं से 'काल नगरी' की दुनिया की शुरुआत हुई। इस कहानी में तीन मुख्य किरदार, एक पत्रकार, एक जासूस और एक ईमानदार पुलिस अफसर हैं। ये तीनों मिलकर उस ताकतवर अपराधी गैंग से लड़ते हैं जिसने पूरे शहर में डर और कब्जा फैलाकर रखा हुआ है।''