1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लड़कियों को डॉमिनेटिंग और सख्त मर्द पसंद हैं’, नीति टेलर के बयान पर छिड़ी बहस, यूजर्स बोले- ‘फिर Alliance में कुशल से दिक्कत क्यों थी’

Niti Taylor Facing Backlash: एक्ट्रेस नीति टेलर की उनके एक बयान की वजह से आलोचना हो रही है जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाओं बैड बॉयज को पसंद होते हैं,जो उन पर चिल्लाएं, हावी रहें और सख्त हों।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 01, 2026

Niti Taylor Backlash

नीति टेलर को उनके एक बयान के कारण ट्रोल किया गया कि महिलाएं 'स्वीट' पुरुष नहीं चाहतीं। (फोटो सोर्स: instagram- nititaylor)

Niti Taylor Backlash on Dominating Men: हाल ही में कुणाल खेमू के होस्ट किए गए रियलिटी शो 'द अलायंस' में नजर आई टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर सोशल मीडिया पर महिलाओं की पसंद के पुरुषों के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचना का सामना कर रही हैं।

हाल ही में Galatta India को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस से शो 'कैसी ये यारियां' की लगातार लोकप्रियता और पार्थ समथान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी के बारे में पूछा गया था। शो के सालों पहले प्रसारित होने के बावजूद, उनके किरदारों - माणिक और नंदिनी - की फैन फॉलोइंग आज भी मजबूत है।

'कैसी ये यारियां' में नीति ने नंदिनी का किरदार निभाया था, जो एक भोली और इंट्रोवर्ट लड़की थी, जबकि पार्थ द्वारा निभाया गया माणिक का किरदार बिल्कुल इसके विपरीत था. वो अधिक आत्मविश्वासी, आक्रामक और बेबाक था। दर्शकों के उनके तालमेल से जुड़ने के कारण पर बात करते हुए, नीति ने कहा कि हर लड़की नंदिनी जैसी होती है और बताया कि महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो अधिक हावी रहने वाले और सख्त होते हैं।

महिलाओं को प्यारा लड़का नहीं चाहिए

उन्होंने कहा, "हर लड़की नंदिनी है। एक लड़की को प्यारा लड़का नहीं चाहिए; वे हमेशा चाहती हैं कि वह थोड़ा हावी रहने वाला, थोड़ा सख्त हो। वे सभी 'बैड बॉयज' को पसंद करती हैं क्योंकि हमें अच्छा लगता है कि वे थोड़ा चिल्लाएं, हावी हों। प्यार को थोड़े पागलपन भरे अंदाज में दिखाएं। प्यार से पेश आकर क्या ही करेंगे, है ना?"

नीति टेलर के इस बयान पर भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर नीति टेलर के इस तरह की टिप्पणी कई यूजर्स को पसंद नहीं आई। नीति टेलर के इस बयान के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। कई लोगों ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को रिश्तों में सही बताना ठीक नहीं है। एक यूजर ने उन्हें 'बेकार', जबकि दूसरे ने लिखा, "कितनी अजीब है ये।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "नहीं लड़की, प्लीज। नहीं, छी।"

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नीति की बात से असहमति जताई और कहा कि रिश्ते में प्यार और सम्मान जरूरी है, न कि गुस्सा और कंट्रोल करने वाला व्यवहार।

अलायंस में कुशल को 'बुली' क्यों कहा था

वहीं, एक और यूजर ने नीति टेलर के 'अलायंस' में नजर आए रवैये का जिक्र करते हुए उनके बयान पर सवाल उठाया। यूजर ने लिखा कि अगर उन्हें डॉमिनेटिंग और आक्रामक लड़के पसंद हैं, तो उन्होंने शो में कुशल को 'बुली' क्यों कहा था? यूजर के मुताबिक, कुशल भी कुछ ऐसी ही हरकतें कर रहे थे।

यूजर ने आगे कहा कि किसी बड़े व्यक्ति का आक्रामक व्यवहार आकर्षक नहीं होता। उन्हें तो उन्हें पसंद करना चाहिए था lol। एक बड़े आदमी में आक्रामकता कभी भी आकर्षक नहीं होती। एक सेलिब्रिटी के तौर पर ऐसी बातें कहना बहुत शर्मनाक है, जिनके इतने सारे फ़ॉलोअर्स हैं जिन पर वह असर डाल सकती हैं।"

वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर ने 'अलायंस' के कंटेस्टेंट जैद के प्रति अलग तरह की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए लिखा, "वैसे, अगर अच्छा और शांत स्वभाव 'ग्रीन फ्लैग' है, तो हर कोई जैद से नफरत क्यों करता है और उन्हें अपशब्द क्यों कहता है?"

हालांकि, नीति टेलर ने अपनी इन टिप्पणियों पर हो रही आलोचनाओं पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अलायंस में नीति का बॉयफ्रैंड को लेकर छलका था दर्द

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने एक अब्यूसिव रिलेशनशिप से बचने के बारे में खुलकर बात की है। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस पर बातचीत के दौरान, एक्टर ने बताया कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड हिंसक था, उन्होंने बताया कि एक बार उसने उनकी जांघ के अंदर की तरफ सिगरेट से जला दिया था, जिसके बाद वो उस रिलेशनशिप से दूर चली गईं।