26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / OTT News / OTT Movies: ओटीटी पर देखें Ram Charan की ये फिल्में, हिंदी में हैं मौजूद

OTT Movies: ओटीटी पर देखें Ram Charan की ये फिल्में, हिंदी में हैं मौजूद

अगर आपको ओटीटी (OTT) पर फिल्में देखना पसंद है तो आज हम आपके लिए साउथ के सुपरस्टार राम चरण की कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट (Ram Charan Movies On OTT) बताने वाले हैं, जिन्हें आप घर पर बैठकर ओटीटी पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 27 Mar 2024, 8:59 AM IST

Ram Charan Movies On OTT

Ram Charan Movies On OTT

साउथ के सुपरस्टार राम चरण का आज बर्थडे (Ram Charan Birthday) है। इस स्पेशल मौके पर आइए आज हम आपको एक्टर की 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं।


एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी 'RRR' मूवी मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यहां तक कि इसके गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
एक्टर के 'इंटीमेट सीन' से पत्नी को होती थी जलन, मां के साथ रिश्ते से भी हुई दिक्कत, 'श्रीराम' का भक्त है ये सुपरस्टार


थ्रिलर मूवी ध्रुव में राम चरण के साथ रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की जोड़ी बनी थी। इस मूवी की कहानी एक IPS अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे आप डिज्नी + हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर देख सकते हैं।


2014 की फिल्म येवदू एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। इस मूवी में राम चरण के अलावा, एमी जैक्शन और श्रुति हासन हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन और काजल अग्रवाल ने कैमियो किया है। इसे आप डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
ओटीटी पर इन 5 मूवी-सीरीज की चोरी-डकैती देख हिल जाएगा दिमाग


राम चरण की फिल्म जंजीर अमिताभ बच्चन की मूवी जंजीर की रीमेक है। इसमें राम के साथ प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, माही गिल, प्रकाश राज जैसे कलाकार शामिल थे। इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
OTT Latest News


मगधीरा एक लव स्टोरी है। इसमें राम चरण के साथ काजल लीड रोल में हैं। इस मूवी को आप MX Player पर देख सकते हैं।