ये फिल्म कॉमेडी ड्रामा लवस्टोरी है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के अलावा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), बोमन ईरानी (Boman Irani), सतीश शाह (Satish Shah), दीया मिर्जा (Dia Mirza) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म उन लोगों की कहानी है, जिनके पास ना पैसा है ना कोई डिग्री, लेकिन विदेश में कमाई कर अपने परिवार को अच्छी जिंदगी देना चाहते हैं। इसके लिए वे अपनी जान भी दांव पर लगाने से नहीं चूकते हैं।