
आलिया भट्ट की 'पोचर' ओटीटी पर हुई रिलीज
Alia Bhatt New Movie Poacher OTT Release: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब ओटीटी पर भी धमाका करने आ गई हैं। आलिया की नई शानदार क्राइम-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज पोचर (Poacher) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज को देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस सीरीज के टोटल 8 एपिसोड हैं ये सभी आप इस बड़े प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
‘पोचर’ की कहानी एक हाथी अशोक की हत्या के इर्दगिर्द घूमती है। इस सीरीज की पहली झलक ही आपको हैरान कर देगी। ‘पोचर’ को आलिया भट्टने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज के डायरेक्टर रिची मेहता है। ये सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक हाथी दांत के अवैध शिकार पर बेस्ड सीरीज है और ये वेब सीरीज आज यानी 23 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।
इसे हिंदी के साथ इंग्लिश, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ा भाषा में देखा जा सकता है। इसके ट्रेलर को देखकर फैंस को इस वेब सीरीज का इंतजार था। इसमें हाथी के अवैध शिकार में पुलिस वालों के साथ कई और लोग भी शामिल हैं। अब इसे आप ओटीटी पर देखकर अपना वीकेंड शानदार बना सकते हैं।
Published on:
23 Feb 2024 09:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
